HindiMeanings.com अंग्रेज़ी शब्दों, बोलचाल के स्लैंग और मुहावरों का अर्थ आसान हिंदी में समझाता है — सिर्फ़ अनुवाद नहीं, बल्कि यह भी कि शब्द कब, किससे और किस लहजे में बोला जाता है। ख़बरों में आने वाले शब्द जैसे ceasefire और sanction, बैंक और दफ़्तर की भाषा जैसे credit और consent, और चैट में दिखने वाले wassup या no worries — सबके उदाहरण, उच्चारण और मिलते-जुलते शब्दों से फ़र्क यहाँ मिलेगा।
Meanings के अलावा यहाँ हिंदी व्याकरण (वचन, संज्ञा, विलोम शब्द, गिनती), बच्चों के लिए हिंदी-अंग्रेज़ी कहानियाँ और रोज़ अभ्यास के लिए फ़्लैशकार्ड भी हैं। साइट मुफ़्त है और हैदराबाद से P. Hari Prasad द्वारा चलाई जाती है। कोई अर्थ ग़लत लगे या नया शब्द चाहिए, तो हमें लिखिए।